साई बाबा ब्रिज के पास पुलिस की कार्रवाई; 3.20 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त, ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
विशेष संवाददाता | भिवंडी
भिवंडी में मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांतिनगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 3.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब मादक पदार्थ की आपूर्ति और इसके कथित खरीदारों से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:50 बजे साई बाबा ब्रिज के पास भिवंडी की ओर जाने वाली सड़क के किनारे यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नुमान अहमद नईम अहमद शेख (25) और मोहित महेंद्र बिंद (21) के रूप में हुई है। दोनों भिवंडी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
उत्तर प्रदेश से ड्रग्स लाने का आरोप
पुलिस का आरोप है कि दोनों युवक उत्तर प्रदेश निवासी दिलीप सिंह से कथित तौर पर एमडी ड्रग्स लेकर आए थे और उसे आगे बेचने के इरादे से अपने पास रखा था। शिकायत में कल्याण निवासी अनिकेत पुजारी और भिवंडी निवासी पैदुला ईरानी के नाम भी कथित खरीदारों के रूप में सामने आए हैं। हालांकि, इन व्यक्तियों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।शांतिनगर पुलिस ने 26 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 1:31 बजे मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS), 1985 की धारा 8(सी) और 21(ए) के तहत कार्रवाई की गई है।मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गायकर कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है

