युवा समाजसेवी विनोद यादव के नेतृत्व में हीरागंज बाजार में राजा भईया का जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश



कुंडा प्रतापगढ़
संवाददाता – सुरेश महाराज
हीरागंज – क्षेत्र भ्रमण से लौटते समय जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ( राजा भईया) के हीरागंज बाजार में पहुंचने पर हीरागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में उपस्थित समर्थकों  द्वारा हीरागंज बाजार में राजा भईया का जोरदार ढंग से स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया,

हीरा गंज बाजार पहुंचने पर हीरागंज बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष युवा समाजसेवी विनोद यादव ने राजा भईया का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया , हीरा गंज बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि राजा भईया के हीरागंज बाजार में पहुंचने की खबर से कार्यकर्ता उत्साहित थे और फूलमाला लेकर बाजार में खड़े थे, विनोद यादव ने कहा कि राजा भईया की आम जनता के बीच लोकप्रियता का यह सबसे बड़ा उदाहरण है जो हीरागंज बाजार में देखने को मिला, हीरा गंज बाजार में राजा भईया के स्वागत के दौरान प्रभात सिंह,सभासद नरेंद्र सरोज, दिलीप पाल, शिवम मिश्रा, हिंमाशु मिश्र, व संदीप यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *