भिवंडी-निजामपुर महानगर पालिका चुनाववार्ड क्रमांक 2 से भावी नगरसेवक मोहम्मद माज फारूकी मैदान में

भिवंडी

अब्दुल गनी खान

भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर महानगर पालिका के आगामी चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड क्रमांक 2 से भावी नगरसेवक के रूप में मोहम्मद माज फारूकी ने अपनी दावेदारी मजबूत करते हुए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी” और “आपके बीच, आपके लिए” जैसे संकल्प वाक्यों के साथ वे जनता के बीच पहुंचकर विकास का भरोसा दिला रहे हैं।

मोहम्मद माज फारूकी स्थानीय युवाओं में लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं—जैसे सड़क, पानी, सफाई, शिक्षा और युवाओं के रोजगार—को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला, तो वार्ड क्रमांक 2 को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

चुनावी प्रचार के दौरान फारूकी ने कहा कि नगरसेवक केवल पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना और शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

वार्ड क्रमांक 2 में मतदाताओं के बीच मोहम्मद माज फारूकी को सकारात्मक समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि एक शिक्षित, ऊर्जावान और जमीनी स्तर से जुड़े प्रतिनिधि की जरूरत है, जो वार्ड के समग्र विकास को गति दे सके।

अब देखना यह होगा कि भिवंडी-निजामपुर महानगर पालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक 2 की जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है, लेकिन चुनावी माहौल में मोहम्मद माज फारूकी की मौजूदगी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *