विवाह समारोह में शामिल मां बेटे पर चोरी की आशंका, दोनों पर केस दर्ज
विशेष संवाददाता।भिवंड
मौसी के लड़की के शादी समारोह में शामिल होने व्यक्ति के बैग से 5 लाख के गहनों की चोरी हो गई।इस मामले में विवाह में शामिल होने आई एक महिला और उसके लड़के पर चोरी का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि एक महिला और उसके बेटे ने आपस में मिलकर बैग में रखे सोने के गहने चुरा लिया है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के काल्हेर इलाके में रहने वाले सदाशिव म्हात्रे (40) अपनी मौसी के लड़की की शादी में शामिल होने के लिए 29 नवंबर 2025 को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच अंजुर गांव में गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने सोने के आभूषणों को एक बैग में रखकर पहले महले पर एक रूम में रखे थे।पुलिस में दर्ज शिकायत में सदाशिव ने बताया है कि इसी दौरान शादी में शामिल होने के लिए आई अंजूर गांव की रहने वाली महिला अनिता आनंद मढ़वी और उसका बेटा विध्नेश आनंद मढ़वी आए हुए थे।जिन्होंने मौका देखकर घर की पहली मंजिल पर रखी अलमारी से शिकायतकर्ता की सहमति के बिना सोने के गहने निकाल लिए और फरार हो गए। चोरी किए गए गहनों की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है। घटना की शिकायत उन्होंने तकरीबन दो माह के बाद 27 जनवरी को नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

