ठाणे पुलिस की ड्रग्स तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 3.05 करोड़ का माल जब्त

ठाणे

कल्याण फाटा इलाके में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; 1.520 किलो एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अब्दुल गनी खान ठाणे।

ठाणे पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याण फाटा इलाके से करीब 3.04 करोड़ रुपये कीमत का 1.520 किलोग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान ड्रग्स के अलावा ऑटो रिक्शा, मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 3.05 करोड़ रुपये का कुल मुद्देमाल जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की घटक-1 की टीम ने की। पुलिस के अनुसार, टीम को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद कल्याण फाटा इलाके में निगरानी बढ़ाई गई थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा गया।

पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पास से 1.520 किलो एमडी यानी मेफेड्रोन बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी कीमत करीब 3.04 करोड़ रुपये बताई है। इसके साथ ही आरोपी के पास से ऑटो रिक्शा, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त किया गया मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं और मादक पदार्थों की सप्लाई की पूरी श्रृंखला कैसे संचालित की जा रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
ठाणे पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को ड्रग्स के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट के तौर पर देखा जा रहा है।
ठाणे पुलिस की ओर से नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूक रहें और ड्रग्स से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *