भिवंडी मनपा के 4,112 कर्मचारियों को मिला 15,500 रुपये दिवाली सानुग्रह अनुदान

भिवंडी

पिछले साल के मुकाबले 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दिवाली से पहले खातों में जमा हुई राशि

भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के 4,112 कर्मचारियों की दिवाली इस बार खुशियों भरी रहने वाली है। महापौर नारायण चौधरी की पहल पर मनपा कर्मचारियों को 15,500 रुपये का सानुग्रह अनुदान (दिवाली बोनस) दिया गया है। यह राशि 30 अक्टूबर को ही कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है।

मनपा प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष कर्मचारियों को 14,500 रुपये का सानुग्रह अनुदान दिया गया था। इस बार कर्मचारी संगठनों ने महापौर नारायण चौधरी के साथ बैठककर बोनस बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद 21 अक्टूबर को महापौर ने कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर विचार करते हुए मनपा की सीमित आर्थिक स्थिति के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी कर 15,500 रुपये बोनस देने का निर्णय लिया गया।दिवाली से पहले ही कर्मचारियों के खातों में बोनस की राशि जमा होने से मनपा कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारी संगठनों और कर्मचारियों ने महापौर नारायण चौधरी, आयुक्त तथा मनपा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *