मोबाइल टावरों से 1.44 लाख की बैटरी और केबल चोरी

भिवंडी

दापोडे, गुंदवली, सुरई और वळपाडा के टावरों को बनाया निशाना; नारपोली पुलिस में मामला दर्ज

विशेष संवाददाता | भिवंडी

भिवंडी तालुका में मोबाइल टावरों को निशाना बनाकर बैटरी और केबल चोरी करने की घटनाएं सामने आई हैं। अज्ञात चोरों ने दापोडे, गुंदवली, सुरई गांव और वळपाडा स्थित मोबाइल टावरों से करीब 1 लाख 44 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस मामले में नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता विकांत विजय महाकाळे (38) इंडस रेडियंट मोबाइल टावर कंपनी, पुणे में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि भिवंडी तालुका के विभिन्न इलाकों में कंपनी के मोबाइल टावरों पर लगी बैटरियां और केबल चोरी हो गई हैं। चोरी की घटनाएं 6 मई 2025 से 18 सितंबर 2026 के बीच होने की आशंका है।चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर नारपोली पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1308/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
मामले की जांच पुलिस हवलदार जाधव कर रहे हैं। पुलिस टावरों से बैटरी और केबल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *