रिश्तेदार पर अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार

भिवंडी

आदिल नोमानी
भिवंडी: कोंगांव के आदिवासीपाड़ा इलाके में घर में अकेली 18 वर्षीय युवती के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में पुलिस ने उसके रिश्तेदार सचिन बाबू वाचे (35) को गिरफ्तार किया है। घटना 28 सितंबर की शाम की बताई गई है। शिकायत के आधार पर कोंगांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर 29 सितंबर तड़के करीब 3:10 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विक्रम उदमले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *