नाबालिग छात्रा का पीछा करने का आरोप, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

भिवंडी

भिवंडी। नारपोली के साठेनगर इलाके में नाबालिग छात्रा का कथित तौर पर पीछा करने और उसे बिना अनुमति मोटरसाइकिल पर ले जाने के आरोप में 20 वर्षीय दर्शन लक्ष्मण अंदुरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्रा की दादी की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी पंडित वाघ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *