भिवंडी। कारीवली गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 वर्षीय गोपाल चक्रधर खोसे के साथ हुई घटना के बाद पीड़िता छह माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस ने 17 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 4, 6, 8 व 12 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक जगदीश गीते कर रहे हैं।

