शादी का झांसा देकर महिला से बार बार बनाया शारीरिक संबंध, दुकानदार पर केस दर्ज

भिवंडी

किराना दुकानदार पर शादी का प्रलोभन देकर शोषण का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस

विशेष संवाददाता | भिवंडी

भिवंडी में शादी का झांसा देकर एक महिला का कथित तौर पर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर महिला के साथ छह बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षय तानाजी सोनोल (28) भंडारी कंपाउंड क्षेत्र में किराना दुकान चलाता है और साठेनगर का निवासी है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि 13 से 31 अक्टूबर 2026 के बीच आरोपी ने उसे शादी करने का भरोसा दिलाया। उसने अपनी पत्नी और उसके पहले पति से हुए दो बच्चों का हवाला देते हुए साथ नहीं रहने की बात कही और महिला से शादी करने की इच्छा जताई।
आरोप है कि इसी भरोसे पर आरोपी ने महिला के साथ छह बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पीड़िता ने 4 नवंबर को नारपोली पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक प्रियंका चौगुले कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *