भिवंडी

भिवंडी की कामवारी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस ।।

भिवंडी ।। भिवंडी के म्हाडा कॉलोनी स्थित कामवारी नदी में आज दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कुछ लोग उक्त व्यक्ति की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिए जाने की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग नदी में डूबने से मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही हैं। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिसकी उम्र करीब 35 से 40वर्ष बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

   सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची निजामपुरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे भिवंडी के आईजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अज्ञात शव के दाएं हाथ पर बाल गोविंद लिखा हुआ है। पुलिस उक्त अज्ञात शव के बारे में अधिक जानकारी इकठ्ठा करने में जुटी हुई है। आखिर इस व्यक्ति का सही नाम क्या है और यह कहां का रहने वाला था।  इसके अलावा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उक्त व्यक्ति की किसी ने हत्या तो नहीं की है। या उसने खुदखुशी की है ? इस प्रकरण में पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *