मुख्यमंत्री द्वारा ऑटो रिक्शा चालक मालक की समस्या का निवारण, रिक्शा चालकों में खुशी की लहर
भिवंडी के ऑटो रिक्शा चालक मालक संघ ने जताया आभार ।।
भिवंडी ।। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों की समस्या का तत्काल निवारण किए जाने पर भिवंडी ऑटो रिक्शा चालक मालक संघ ने मुख्यमंत्री का मन:पूर्वक आभार व्यक्त किया है। और आगे भी इसी तरह महाराष्ट्र की जनता की सभी समस्याओं का निवारण करने की अपेक्षा की है। जिसके लिए भिवंडी ऑटो रिक्शा चालक मालक संघ के अध्यक्ष अख्तर अली कादरी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को एक लिखित आभार पत्र भेजा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय भेजे गए ज्ञापन में ऑटो रिक्शा चालक मालक संघ के अध्यक्ष अख्तर अली कादरी ने बताया है कि पिछले कई दिनों से ऑटो रिक्शा चालक व मालिकों में बेचैनी फैली थी। जब से उनकी रिक्शा के पासिंग समाप्त होने पर उनसे प्रति दिन 50 रूपये दंड वसूला जा रहा था। जो गरीब रिक्शा चालकों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं था। जिसे लेकर महाराष्ट्र की कई ऑटो रिक्शा संस्थाओं व संघटनाओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्ञापन भेज कर उक्त दंड को रद्द करने की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा उक्त समस्या का तत्काल निवारण कर दिया गया है। जिसके बाद पूरे महाराष्ट्र में रिक्शा चालक व मालिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मन: पूर्वक आभार व्यक्त किया है। और कहा है कि आप ने जिस तरह गोर गरीब रिक्शा चालकों को नया दिलाने का सराहनीय कार्य किया है। उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। आगे भी इसी तरह जनता की सभी समस्याओं का निवारण करने की आशा सभी ऑटो रिक्शा चालक मालिकों ने मुख्यमंत्री से जताई है।