दो किलो चरस के साथ धराई महिला के घर से भी चरस बरामद
भिवंडी: भिवंडी में पिछले दिनों शांतिनगर पुलिस ने एक चरस विक्रेता महिला को दो किलो चरस समेत गिरफ्तार किया था। उक्त महिला को न्यायालय द्वारा मिले पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के घर से भी 402 ग्राम चरस बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत 24.22 लाख बताई जा रही है। अब पुलिस महिला के और साथियों का पता लगाने में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को शांतिनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सर्जेराव पाटील को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला भिवंडी के अशोक नगर इलाके में अमली प्रदार्थ (चरस) की बिक्री करने आने वाली है। जानकारी मिलते ही शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सर्जेराव पाटील व महिला पुलिस कर्मी सहित पुलिस की टीम ने अशोक नगर में जाल बिछाया और तभी पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के सामने एक महिला शबाना अनवर कुरैशी 39वर्ष निवासी हसीन फरहान टॉकीज के पीछे, कसाई वाडा भिवंडी को गिरफ्तार कर जब उस की तलाशी ली तो महिला के पास से 20 लाख 20 हजार रूपये कीमत का 2 किलो 20 ग्राम वजनी चरस बरामद हुआ। इसके साथ ही उक्त गिरफ्तार महिला के पास से 50 हजार रूपये कीमत की होंडा कंपनी की एव्हीएटर मोटर साईकिल और 5000 हॉनर कंपनी का एंड्राइड फोन जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ पुलिस ने गुनाह रजिस्टर नंबर 1423/2024 में एनडीपीएस एक्ट 1985 की कलम 8 (क) 20 (ब) ll (क) 22 ke तहत मामला दर्ज कर उक्त महिला को भिवंडी न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने महिला को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। इस दरमियान जब पुलिस निरीक्षक सर्जेराव पाटील ने उपरोक्त अपराध के संबंध में उक्त महिला से गहन पूछताछ की तब उक्त महिला ने दो पांचों के समक्ष स्वेच्छा से दिए गए बयान एवं ज्ञापन पंचनामों के अनुसार महिला के घर से 4 लाख 2000 रुपए कीमत का 402 ग्राम चरस बरामद हुआ। इस के साथ ही एक छोटा वजन कांटा सहित कुल 24 लाख 77 हजार 200 रुपए का माल बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। यह जानकारी शांतिनगर के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड ने प्रेस नोट के माध्यम से दी है।