एक तरफ सुरक्षा ब्यवस्था में जुटी पुलिस दूसरी तरफ समाचार लिखने के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा है हुक्का पार्लर

भिवंडी


       हुक्का पार्लरों का रहता है डांस बार जैसा नजारा।

अब्दुल गनी खान

भिवंडी : शहर में शान्ती नगर पुलिस सुरक्षा ब्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रात दिन एक कर रही है और पुलिस की सफलता पर शहर की जनता सराहना कर रही है वहीं शान्ती नगर पुलिस स्टेशन की हद में देर रात तक चल रहे हुक्का पार्लर को देखकर पुलिस पर सवालिया निशान लग रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कासिम पुरा कब्रस्तान के पास प्रतिबंध के बावजूद एक बिल्डिंग में खुलेआम हुक्का परोसा जा रहा है और नशेड़ियों को लुभाने के लिए हुक्का पार्लरों का डांस बार जैसा नजारा रहता है जिससे प्रभावित हो कर नव युवक डीजे पर मनपसंद गाने लगा कर डांस करते हैं,डांस करते करते एक दूसरे से झगड़ा लड़ाई आम बात बन चुकी है,

जबकि इसकी जानकारी के लिए समाचार भी लिखे जा चुके हैं फ़िर भी उक्त हुक्का पार्लर पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही,
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि देर रात तक हुक्का पार्लर चलने से नशेड़ी युवक जब रात में रास्ते से चिल्लाते हुए गुजरते हैं जिससे केवल नींद ही नहीं ख़राब होती है बल्कि दिल में दहशत जैसा महौल महसूस होता है, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हुक्का पार्लर बंद होने के बाद दूर दराज से नव युवक हुक्का पीने आते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि जहा पुलिस के अधिक प्रयास से शहर में शान्ति व्यवस्था ठीक से चल रही है वहीं इस तरह के गैर कानूनी अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस लगाम नहीं लगा रही है आखिर क्यूं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *