
संकट में भिवंडी भाजपा,शिंदे गुट,अजित पवार गुट,
गनी खान
भिवंडी: आज जब विधानसभा चुनाव सर पर है और ऐसे समय में इतनी भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं को पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी में जाना इन पार्टियों को भारी नुक्सान पहुंचा सकता है,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्रीमती रानी अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा, शिव सेना शिंदे गुट, राष्ट्रवादी अजित पवार गुट, आरपीआई अठावले गुट एवं बसपा के 350 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी 6 अक्टूबर रविवार के दिन दादर तिलक भवन में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए,सभी लोगों को प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने हाथों से पार्टी में शामिल कर गले में पार्टी के निशान वाला मुफ्लर डालकर स्वागत किये, पार्टी प्रवेश में मुख्य रूप से संत निरंकारी सेवा ट्रस्ट के ठाकुर श्याम सिंह सोमवंशी सिंह , भाजपा के फूलबदन यादव, भाजपा के भिंवंडी संगठन सचिव संजय सिंह, शिंदे समूह शाखा प्रमुख इंद्रजीत पटेल, हेतल सोनी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट, अमोल चव्हाण, आरपीआई अठावले ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, बसपा के भिवंडी शहर उपाध्यक्ष जवाहर लाल सरोज समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हैं.

कांग्रेस के पूर्व सांसद सुरेश टावरे, रेहाना अंसारी, डॉ. सैयद कादिर, दिनेश शेट्टी, सुजाउद्दीन अंसारी, शरद पाटिल, अहमद सिद्दीकी, शकील अंसारी, इस्तियाक खान, सोहेल खान अशफाक हाशमी, सुल्तान सिद्दीकी, डॉ. समसगीर, नफीज अंसारी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे नाना पटोले ने आश्वासन दिया कि आज कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान दिया जाएगा. इस समय कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का संकल्प व्यक्त किया.

कार्यक्रम का संचालन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती रानी अग्रवाल ने की, पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराते हुए अग्रवाल मेडम ने कहा कि श्याम सिंह सोमवंशी की संस्था संत निरंकारी सेवा ट्रस्ट पूरे महाराष्ट्र में फैली हुई है,और ये ट्रस्ट के सभी लोग आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं।