
ॐ जय बाबा मित्र मंडल के दुर्गा पूजा की शहरभर में हो रही सराहना
———————————————-
अब्दुल गनी खान
भिवंडी के श्रीरंग नगर क्षेत्र में ॐ जय बाबा मित्र मंडल की तरफ से आयोजित सार्वजानिक नवरात्र जागरण उत्सव में बंगाली पद्धति से स्थापित दुर्गा माता का दर्शन करने के लिए माँ भक्तो का तांता लगा हुआ है।साथ ही मंडल द्वारा कराए जाने वाले गरबा व डांडिया में हिस्सा लेने वालो का होड़ लगा हुआ है।

भिवंडी के श्रीरंगनगर में लगातार 16 वर्षो से “ॐ जय बाबा मित्र मंडल” की तरफ से सार्वजनिक नवरात्र जागरण उत्सव का आयोजन किया जाता है।मंडल के अध्यक्ष व पत्रकार जितेंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष माँ दुर्गा की 10 फिट उची महिसासुर मर्दन करते मूर्ति स्थापित किया गया है।

माँ के साथ लक्ष्मी ,सरस्वती ,हनुमान जी ,शंकर भगवान के अलावा विघ्नहर्ता गणेश भगवान की भी मूर्ति स्थापित की गई है।जो पूर्ण रूप से मिट्टी से बनी है।साथ ही बंगाली पद्धति से सजावट की गई है।मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि हर दिन सुबह नौ बजे आरती व रात में ठीक आठ बजे ढोल हरमुनियम के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच महाआरती होती है।जिसमे शामिल होने व माँ की दिव्य मूर्ति का दर्शन करने वालो का तांता लगा हुआ है।इसके बाद अलग अलग दिन फैंसी ड्रेस पर गरबा व डांडिया किया जा रहा है।जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।उक्त मंडल द्वारा स्थापित मूर्ति व इसकी साजसज्जा के कारण ॐ जय बाबा मित्र मंडल हमेशा ही भिवंडी में टॉप पर रहा है।मंडल के उपाध्यक्ष विजय मिश्रा(सिंटू पंडित) व कोषध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा मंडल की तरफ से बिलुप्त होती संस्कृति को बचने व बच्चो को प्रोत्साहित करने के लिए ड्राइंग कम्प्टिसन व डांस प्रतियोगिता के अलावा जादूगर के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

मंडल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के सचिव महेंद्र प्रताप सिंह,कार्याध्यक्ष मंचल पांडे,पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी,रविन्द्र तिवारी,विमल तिवारी,गुड्डू तिवारी ,प्रदीप केसरवानी,चंचल पांडेय,पवन केसरवानी,सुरेश केसरवानी,शिवचंद केसरवानी,राम सोनी,सुनील जायसवाल,प्रमोद केसरवानी,पवन केसरवानी,कल्लू वायरमैन,रमेश जायसवाल,अशोक दुबे,जयप्रकाश विशेष मेहनत कर रहे है।
