महाराष्ट्र सहित इन राज्यों का होगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान।

महाराष्ट्र



नई दिल्ली; महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग द्वारा ऐलान होगा।जिसको लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, महाराष्ट्र में 26 नवंबर को सरकार की अवधि समाप्त हो रही है ,महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच मुख्य मुकाबला है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है। राज्य में चुनाव तारीखों का ऐलान दीवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए किया ज रहा है।
चुनाव आयोग ने दोनों राज्यों का दौरा कर लिया था तैयारी का जायजा

यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर भी तारीखों का ऐलान हो सकता है,


महाराष्ट्र और झारखंड के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर में चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग की तरफ से दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। चुनाव आयोग दोपहर में 3.15 बजे दोनों राज्यों में नामांकन, नाम वापस लेने की तारीख के साथ ही पोलिंग और चुनाव परिणाम के तारीखों के तारीखों का एलान करेगा।
चुनाव आयोग ने पहले महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन आयोग की टीम ने कुछ समय पहले ही दोनों राज्यों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था। माना जा रहा है कि यूपी में 10 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है।


         महाराष्ट्र में 26 नवंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल


महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में यहां राजनीतिक दल सीटों के बंटवारों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र में मुख्य मुकालबा महा विकास अघाड़ी और महायुति के बीच है। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट, शिवसेना यूबीटी शामिल हैं। वहीं, महायुति में बीजेपी के अलावा शिवसेना का शिंदे गुट, अजित पवार वाला एनसीपी ग्रुप महायुति का ही हिस्सा है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

          झारखंड : पिछली बार 5 चरण में हुए थे चुनाव

झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अपनी टीम के साथ हाल ही में राज्य का दौरा किया था। झारखंड में तारीखों का ऐलान दीवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। राज्य के राजनीतिक दलों ने भी चुनाव आयोग से इस संबंध में गुजारिश की थी। राज्य में साल 2019 में 5 चरण में मतदान हुए थे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं।

         उत्तर प्रदेश के इन 10 सीटों पर हो सकता उपचुनाव

महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही चुनाव आयोग यूपी में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है। यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। इन 10 सीटों में मैनपुरी की करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या में मिल्कीपुर, गाजियाबाद सदर, खैर(सुरक्षित), मुजफ्फरनगर में मीरापुर और मुरादाबाद में कुंदरकी सीट पर चुनाव होने की संभावना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *