शिवसेना जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन।

भिवंडी

उमड़ा जनसैलाब,ताकत से चुनाव लड़ेगी महायुति- कपिल पाटिल


भिवंडी शहर में शिवसेना शिंदे गुट के जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन अशोक नगर में पूर्व पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल के हाथों किया गया। इस अवसर पर भिवंडी शहर शिवसेना प्रमुख सुभाष माने ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल का शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में भिवंडी पश्चिम से भाजपा विधायक महेश चौघुले, भिवंडी भाजपा जिला अध्यक्ष एड हर्षल पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण पाटिल, पूर्व महापौर तुषार चौधरी, पूर्व नगर सेवक व पूर्व उपमहापौर मनोज काटेकर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भिवंडी पूर्ण प्रचार विभाग प्रमुख संतोष शेट्टी, पूर्व नगरसेवक प्रशांत लाड,भाजपा के जेष्ठ नेता आनंद गदरे, पूर्व नगर सेवक साइन नाथ पवार, पूर्व नगर सेवक शरद धुले, पूर्व शिक्षण मंडल सभापति सुंदर नाईक, नागरिक सहकारी बैंक भिवंडी के चेयरमैन राजू गाजेंगी, पूर्व नगर सेवक अरुण राऊत, पूर्व नगर सेविका कल्पना शर्मा, भिवंडी शिवसेना महानगर प्रमुख शाम पाटिल सहित शहर के सभी राजनीति दलों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भिवंडी शहर शिवसेना प्रमुख सुभाष माने ने कहा कि शिवसेना से कौन चुनाव लड़ेगा, यह पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे जी तय करेंगे। अगर मुझे उम्मीदवारी दी जाएगी तो मैं चुनाव अवश्य लडूंगा। मै पार्टी से आज तक गद्दारी नहीं किया हूं और न भविष्य में करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *