सुरेश महाराज
महाराष्ट्र नागपुर – बूटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन नागपुर के ज्वाइंट सेक्रेटरी रवि सिंह को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश इकाई ने महाराष्ट्र प्रदेश सचिव नियुक्त किया है इस नियुक्ति के बाद पहली बार रवि सिंह केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से आशीर्वाद लेने पहुंचे, रवि सिंह पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए अपनी नियुक्ति पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया और नियुक्ति पत्र दिखाते हुए कहा कि आप सभी के विश्वास पर खरा उतरने के साथ साथ पार्टी के जनाधार बढ़ाने के लिए मेहनत और लगन से काम करुंगा, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रवि सिंह को इस नियुक्ति पर बधाई देते हुए पार्टी के जनाधार को मजबूत करने और समाज में अच्छे काम करने के लिए उत्साह वर्धन किया /चंद दिन पहले भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने बूटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन नागपुर के ज्वाइंट सेक्रेटरी और युवा समाजसेवी रवि सिंह को भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव नियुक्त किया है, और इस नियुक्ति के बाद पहली बार केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने रवि सिंह पहुंचे थे
