
सुरेश महराज मान्धाता
भारतीय किसान संघ काशी प्रांत प्रतापगढ़ विकासखंड मांधाता ग्राम सभा बरिस्ता के बरियार पुर में समाजसेवी कमलेश सिंह लंबरदार के आवास पर गोपा अष्टमी गौ माता पूजन दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ मान सिंह गहरवार ,जिला प्रभारी प्रयागराज उपस्थित रहे.. जिला कोसा अध्यक्ष डॉक्टर भरत लाल गुप्ता जी जिला कार्यालय मंत्री राम सिंह जी जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सिंह जी ग्राम समिति पर्वतपुर के अध्यक्ष आदरणीय भैरव बक्श सिंह जी बरिस्ता ग्राम समिति अध्यक्ष लल्लन सिंह जी, अर्जुन सिंह जी , बबलू सिंह जी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे…!
गोपाष्टमी कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन गायों की पूजा और प्रार्थना करने के लिए समर्पित है।
गोपाष्टमी पर नंद बाबा ने पहली बार कृष्ण और बलराम को गाय चराने के लिए भेजा था।

एक बार, कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र को दी जाने वाली वार्षिक भेंट बंद करने का सुझाव दिया। इससे इंद्र क्रोधित हो गए और बृज क्षेत्र में सात दिनों तक मूसलाधार बारिश हुई। तब कृष्ण ने लोगों को आश्रय देने के लिए गोवर्धन को उठा लिया।
आठवें दिन, इंद्र ने अपनी हार स्वीकार कर कृष्ण से क्षमा मांगी। तब सुरभि गाय ने कृष्ण पर दूध की वर्षा की और कृष्ण को गोविंद (गायों के भगवान) कह कर संबोधित किया। इस प्रकार आठवां दिन (अष्टमी) गोपाष्टमी बन गया।