बरिस्ता के पूर्व प्रधान रमेश सरोज को पितृ शोक

उत्तर प्रदेश

सुरेश महराज प्रतापगढ़


मान्धाता
बरिस्ता – ग्राम सभा बरिस्ता के पूर्व प्रधान रमेश सरोज के पिता जमुना प्रसाद सरोज का आज निधन हो गया, सत्तर वर्षीय जमुना प्रसाद सरोज जीवन के ज्यादा समय पंजाब में व्यतीत किए, पिछले छह माह से लगातार अस्वस्थ रहने के कारण गांव बरियार पुर में ही बच्चों के साथ रह रहे थे आज जमुना प्रसाद सरोज के निधन की खबर से बरियार पुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी, जमुना प्रसाद सरोज के परिवार के लोग पंजाब में है, निधन की खबर सुनते ही पंजाब से गांव के लिए चल पड़े हैं कल सुबह नौ बजे तक बरियार पुर पहुंचने की उम्मीद है, परिवार के सभी लोगों के आ जाने के बाद कल लगभग दस बजे जमुना प्रसाद सरोज के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रसुलाबाद घाट प्रयागराज ले जाया जायेगा/ जमुना प्रसाद सरोज के निधन पर  बरिस्ता विकास मंच, सर्व समाज कल्याण सेवा संस्थान, प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान राजेश सिंह,  समाजसेवी हरिकेश सिंह, कमलेश सिंह लंबरदार सहित ग्राम सभा के लोगों ने दुख व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *