सुरेश महराज
प्रतापगढ़ – जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भईया) के निजी सहायक अजीत सिंह का एक दुर्घटनावस पैर फैक्चर हो गया, दुर्घटना में अपने निजी सचिव अजीत सिंह के घायल होने की खबर मिलते ही, राजा भईया ने अजीत सिंह को लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर अजीत सिंह का इलाज़ चल रहा है, राजा भईया के निजी सहायक का कुशल-क्षेम जानने के लिए विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल भईया) भी अस्पताल पहुंचे थे, रघुराज प्रताप सिंह (राजा भईया) स्वयं अस्पताल पहुंचकर अजीत सिंह का कुशल-क्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की/ हीरागंज बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ( राजा भईया) हमेशा ही अपने समर्थकों, करीबी और शुभचिंतकों के साथ खड़े रहते हैं किसी भी तरह की दुख तकलीफ़ और जरूरत पर एक अभिभावक की तरह उपस्थित रहते हैं,

हीरागंज बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि राजा भईया का व्यक्तित्व अपने आप में निराला है वह एक राजघराने के युवराज होने के बावजूद जनता के बीच आम जनता की तरह व्यहवार रखते हैं, हीरागंज बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि राजा भईया के निजी सहायक अजीत सिंह हम सभी के पारिवारिक सदस्य की तरह है उनके दुर्घटना में घायल होने पर जनसत्ता परिवार दुखी हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता है/