स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में संविधान अमृत महोत्सव कैरियर मार्गदर्शन संपन्न।

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी निशांत एज्युकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल एंड जुनियर कालेज गणेश सोसायटी स्थिति रोटरी क्लब आफ भिवंडी सेंटर द्वारा संविधान अमृत महोत्सव कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

इस अवसर पर भिवंडी न्यायालय के अधिवक्ता बेकंटेश चिट्टीमल्ले”संविधान अमृत महोत्सव” के बारे में छात्र- छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी, इस अवसर पर संविधान का महत्व विषय पर एक परिचर्चा छात्रों के साथ की,

इस मौके पर उपस्थित कैरियर मार्गदर्शन प्रो, सतीश भोजाने ने कामर्स तथा सायंस के छात्रों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत ने संविधान को अंगीकार किया था। तब से लेकर अब तक 75 साल हो गए। इस उपलक्ष्य में संविधान अमृत महोत्सव का आयोजन किया जाता है और हम संविधान के बारे में स्कूली छात्रों के दिल में उतारना चाहते हैं,कि हमारा संविधान क्या क्या इजाजत देता है, उन्होंने  कहा कि संविधान दिवस हमें याद दिलाता है कि संविधान अमृत दिवस केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि यह हमारे लोकतांत्रिक आदर्शों और उनके महत्व को पुनः स्थापित करने का एक उपयुक्त अवसर भी है। यह हमें स्वतंत्रता की रक्षा, समाज में समरसता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है। जैसे अनुच्छेद 38 और 39 राज्यों को निर्देश देते हैं कि आर्थिक असमानताओ को कम करें, और सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाऐं उपलब्ध करें। और कहा कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च विधिक दस्तावेज और नैतिक आधारशिला है। यह संविधान लोकतंत्र की आत्मा और स्वतंत्रता की मूरत है। आज पूरा देश संविधान के 75 साल होने के उपलक्ष्य में संविधान अमृत महोत्सव मना रहा है यहीं आने वाली पीढ़ियों में जागरूकता पैदा करेगी। स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल के प्राचार्य एल यू पाल ने कहा संविधान का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। संविधान की रक्षा देश की रक्षा है। उन्होंने कहा कि कानून का पालन करें, जिंदगी आसान बनाएं. जो कानून का उल्लंघन करते हैं, वे खुद का नुकसान करते हैं।

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री अजय नायक, संस्था सचिव रामनाथ जे गुप्ता तथा निशांत आर गुप्ता के अन्सारी नाजरीन, घाडगे वैशाली, शेख गुलाब, चौधरी जेबा मॅडम शिक्षक तथा विद‌यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *