सुरेश महराज प्रतापगढ़
प्रांत प्रचार प्रमुख भारतीय किसान संघ डाक्टर मान सिंह गहरवार ने बताया कि भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश दो दिवसीय अधिवेशन कुंवर ग्लोबल स्कूल लखनऊ में दिनेश कुलकर्णी अखिल भारतीय संगठन मंत्री भा. कि.संघ (वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) , मोहन मोहिनी अखिल भारतीय महामंत्री भा.कि.संघ (वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), राम लाल (पालक अधिकारी भा.कि.संघ) ,अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, स्वांत रंजन अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मा. अनिल जी क्षेत्र प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मा. शिवकांत दीक्षित क्षेत्रीय संगठन मंत्री भा.कि. संघ (वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), सूर्य प्रताप शाही उत्तर प्रदेश कृषि मंत्री, एवं उत्तर प्रदेश के ६ प्रांत में से 75 जिले के प्रमुख कार्यकर्ता बंधुओ की प्रथम सत्र (उदघाटन सत्र) में उपस्थित गरिमामई उपस्थिति रही, सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने ध्वजारोहण किया, सम्मानित मंच द्वारा भारत माता व भगवान बलराम जी का पूजन व दीप प्रज्वलन किया गया,

भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन के दुसरे दिन प्रदेश कार्यकारिणी का निवार्चन हुआ, निवार्चन अधिकारी के रूप में अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी ने सर्वसम्मति से से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर श्री भैया राम मौर्य (काशी प्रांत) एवं महामंत्री पद पर राज सिंह चौहान (मेरठ प्रांत)को घोषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई..। काशी प्रान्त के समस्त जिलों के सहयोग से काशी प्रांत कि सदस्यता कई गुना बढ़ी और काशी प्रांत के लिए गौरव का अवसर है कि लम्बे समय के बाद काशी प्रान्त को प्रदेश अध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री भैया राम मौर्य के द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में काशी प्रान्त से कुवर बहादुर , रामनारायण सिंह, प्रभाकर , इन्द्रासन सिंह ,रवि शेखर , प्रदेश कार्य समिति के दायित्व दिया गया और अखिलेश सिंह प्रदेश मंत्री पद पर घोषित किये गए। यह निश्चित रूप से संगठन को आगामी वर्षो में ऊंचाई पर प्रदेश पहुंचेगा। भारतीय संगठन मंत्री श्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी ने संगठन विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण, और किसानों की समस्या का समाधान ग्राम समिति और संगठन ही है ऐसा हम सबको मार्गदर्शन मिला।
काशी प्रांत परिवार की तरफ से उत्तर प्रदेश की नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई दी/