मुंबई-नाशिक हाईवे पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग, 16 वाहन चालकों पर केस

भिवंडी

रांजनोली बायपास पर पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने का आरोप

अब्दुल गनी खान
भिवंडी के रांजनोली बायपास स्थित मुंबई-नाशिक हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने के मामले में कोनगांव पुलिस ने 16 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाशिक से मुंबई की दिशा में जाने वाले मार्ग पर विपरीत दिशा में वाहन चलाते पाए गए। इससे हाईवे पर दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी।

पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे से रात 8 बजे के बीच बासुरी होटल के सामने यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 16 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

मामले में निरज रामदास कुमार, विशाल जगन्नाथ आंबेकर, अभिषेक गंगाराम भैरी, अहमद नसीम अंसारी, अभिषेक यशवंत पाटील, अकील हमीद शेख, हैदर फहीमअली काझी, शरफुद्दीन हुसेन कुरैशी, किशोर सोमा कोली, सत्यवान कृष्णा साटम, विकेशकुमार देवप्रकाश सिंह, पिंकी अमित सिंह, मोहम्मद आसिफ नुरूलहुदा अंसारी, हमीद मोहम्मद रज्जाक अंसारी, सुधाकर दशरथ बिंगी और चेतन हरेश्वर चाफेकर के खिलाफ कोनगांव पुलिस स्टेशन में गुन्हा रजिस्टर क्रमांक 540/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक जाधव कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *