प्रेमलता सिंह की जीत पर मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश

सुरेश महराज प्रतापगढ़
मान्धाता – नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में प्रेमलता सिंह की जीत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह और उनकी टीम का सराहनीय सहयोग रहा है

चुनाव प्रचार के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह प्रतिदिन एक टीम के साथ प्रतापगढ़ में डटे रहते थे, नवीन सिंह मान्धाता के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ लगातार गली, मोहल्ले, बाजार में भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह के लिए वोट मांगते, प्रचार करते रहे, नवीन सिंह और मान्धाता टीम की मेहनत आखिर रंग लाई और भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह की शानदार जीत हुई, इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में यह शानदार जीत हासिल हुई है मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह और मान्धाता के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ की अध्यक्ष प्रेमलता सिंह को बधाई दी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *