सुरेश महराज प्रतापगढ़
मान्धाता – भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव में मान्धाता मंडल अध्यक्ष पद को लेकर जिले में काफी चर्चा देखी जा रही थी लोगों में मान्धाता मंडल अध्यक्ष पद के नाम को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही थी, प्रदेश चुनाव अधिकारी डा महेंद्र नाथ पांडेय के संस्तुति के उपरांत जिला प्रतापगढ़ के मान्धाता मंडल के मंडल अध्यक्ष पद पर भाजपा के वरिष्ठ, कर्मठ और निष्ठावान विजय मौर्य को निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद मान्धाता भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी विजय मौर्य को बधाई देने वालों का तांता लग गया, भाजपा युवा नेता पंकज शर्मा ने कहा कि विजय मौर्य भाजपा के निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ जुझारू नेता और अनुभवी हैं उनके नेतृत्व में मान्धाता मंडल में भाजपा और अधिक मजबूत होगी/ भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष विजय मौर्य को बधाई देने वरिष्ठ भाजपा नेता बाबा अमर नाथ शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह नवीन, डाक्टर राजकुमार मौर्य, युवा नेता पंकज शर्मा ,सूर्य प्रकाश पटेल, अनिल कुमार सिंह पप्पे , दीपक सरोज, हिंदू शिव अग्रहरी, निर्भय सिंह, मोनू जसवंत ने माला पहनाकर कर बधाई दी,

मान्धाता मंडल में भाजपा कार्यकर्ता बहुत ही जुझारू और कर्तव्यनिष्ठ है यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में विश्वनाथ गंज विधानसभा में भाजपा बहुत ही मज़बूत स्थिति में रही और ज्यादातर बूथों पर जीत हासिल करने के साथ साथ विधानसभा में जीत हासिल की, मान्धाता भाजपा मंडल के कार्यकर्ता और नेता हमेशा जनता की बुनियादी सुविधाओं को लेकर आवाज़ उठाते हुए जनता के बीच बने हुए हैं/