अब्दुल गनी खान
भिवंडी:समाजवादी पार्टी के भिवंडी पूर्व से विधायक रईस शेख ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिख कर मुंबई महानगर पालिका सहित राज्य के सभी स्थानीय निकायों चुनाव त्वरित कराने की मांग की है ।

मालूम हो कि भिवंडी पुर्व विधानसभा सीट से दूसरी बार से चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचे विधायक रईस शेख ने राज्य के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर राज्य के सभी स्थानीय निकाय चुनाव 7 मार्च से पहले कराने की मांग की है।

विधायक रईस शेख ने पत्र में लिखा है कि बृहन्मुंबई नगर निगम एशिया का सबसे बड़ा स्थानीय स्वराज्य संस्था है। इस नगर निगम का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो गया था । सात मार्च को नगर निगम के प्रशासनिक कामकाज के तीन साल पूरे हो जायेंगे. यह भारतीय लोकतंत्र के लिए गर्व की बात नहीं है कि देश की वित्तीय राजधानी इतने लंबे समय तक बिना जन प्रतिनिधियों के चलती रहे। हालांकि श्री शेख ने दिए गये पत्र में ये दर्शाते हुए याद दिलाई है कि राज्य में 29 नगर निगम, 228 नगर परिषद, 29 नगर पंचायत, 26 जिला परिषद और 289 पंचायत समिति के चुनाव लंबित पड़े हैं।
महायुति की सरकार स्थिर हो गई है. राज्य के सूत्र आपके हाथ में हैं. आप एक गतिशील शासक हैं. हालाँकि लोगों के प्रतिनिधि के रूप में, मैं मांग करता हूं कि बृहन्मुंबई नगर निगम सहित राज्य के सभी स्थानीय निकायों के लंबित चुनाव 7 मार्च से पहले कराए जाने चाहिए।विधायक रईस शेख की मांग से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।