भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए मान्धाता से तीन लोगों ने किया आवेदन

उत्तर प्रदेश

मान्धाता के विजय मिश्रा, कुंदन सिंह और बाबा अमरनाथ शर्मा ने भी अध्यक्ष पद की ठोंकी दावेदारी

सुरेश महराज प्रतापगढ़
मान्धाता – भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पद के लिए जिले से तैंतीस भाजपा नेताओं ने आवेदन किया है,जिसमें वर्तमान जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और पूर्व जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्रा के साथ साथ मान्धाता के

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा,

भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंदन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबा अमरनाथ शर्मा का नाम शामिल हैं,

भाजपा के संगठन चुनाव की जिम्मेदारी देख रहे चुनाव अधिकारियों के लिए प्रतापगढ़ में जिलाध्यक्ष पद का निर्णय टेढ़ी खीर साबित हो सकती है क्योंकि जिलाध्यक्ष पद के अधिकांश दावेदार जमीन से जुड़े हुए मजबूत जनाधार वाले नेता कहे जाते है/ मान्धाता से दावेदारी करने वाले भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह और बाबा अमरनाथ शर्मा इन तीनों नाम को नजरंदाज करना आसान नहीं होगा क्योंकि मान्धाता क्षेत्र में भाजपा मजबूत स्थिति में हमेशा रही तो है ही लेकिन मान्धाता के नेताओं ने जिले के विभिन्न इलाकों में भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ी मशक्कत की है, इसलिए जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोंक रहे मान्धाता के इन तीन दावेदारों को नजरंदाज करना, भाजपा नेताओं के लिए आसान नहीं होगा, बताते चलें की मान्धाता से दावेदारी ठोंक रहे तीनों लोगों का भाजपा कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ मानी जाती है जमीनी हकीकत खंगालने के बाद हो सकता है इन तीनों में से किसी एक नाम पर मुहर लग जाय, हालांकि यह संगठनात्मक चुनाव है लेकिन राजनीतिक दलों की कोशिश होती है कि आम सहमति से चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाए/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *