1.75 लाख भारतीय हज पर जा सकेंगे हज यात्रा पर

देश

किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के हज मंत्री के साथ समझौते पर किए दस्तखत।

दिल्ली: भारत और सऊदी अरब के बीच सोमवार 13 जनवरी को एक अहम समझौता हुआ। इस समझौते के तहत 2025 में भारत के लिए 1,75,025 हजयात्रियों का सालाना कोटा आवंटित हुआ यानी 1.75 लाख से ज्यादा भारतीय इस साल हज पर जा सकेंगे। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। समझौते के तहत 2024 की तुलना में 10 हजार अतिरिक्त लोगों को हज पर भेजने की अनुमति मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस समझौते पर कहा कि यह भारत से हज यात्रियों के लिए उत्साहजनक खबर है। हमारी सरकार तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सऊदी अरब हर साल हज कोटा में बदलाव करता है, और दुनियाभर के देशों के साथ इस पर समझौते करता है,जिससे इस वर्ष अधिक हज यात्रियों को हज पर जाने का फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *