भिवंडी में  इज्तेमाई शादी 12 जोड़ो ने किया निकाह कुबूल।

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर में इज्तेमाई शादी सम्मेलन का आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से किया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़ो ने विवाह के बंधन में बंधकर जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया।

यह भव्य सामूहिक विवाह आयोजन हाफिज जी ग्रूप अंड U,K, ग्रूप द्वारा किया गया था, जिसमें भिवंडी अन्य स्थानों से भी लोग शामिल हुए। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आने वाले परिवारों के लिए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महंगाई के दौर में शादी का खर्च कम करना और गरीब परिवारों को राहत प्रदान करना था, ताकि वे अपने बच्चों का विवाह खुशी-खुशी कर सकें।

यह शादी का आयोजन बिलाल मस्जिद शान्ती नगर भिवंडी मैदान में आयोजित किया गया और इसका संचालन हाफिज जी ग्रूप के संस्थापक हाफिज अकरम खान की सरपरस्ती में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिवंडी सांसद सुरेश म्हात्रे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर अध्यक्ष सोएब खान, महिला अध्यक्ष स्वाती ताई कांबले, सहित मुंबई व ठाणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों गणमान्य मौजूद थे, सांसद म्हात्रे ने जोड़ो को मोबारक बाद दी,


इस सामूहिक विवाह की बारात 12 दुल्हों के साथ शान्ती नगर गौसिया मस्जिद से बग्गी पर निकाली गई जोड़ो को पलंग,कपाट के साथ गृहस्थी चलानें के लिए जरूरी समान दिया गया, हर दुल्हों के साथ पचास बाराती और दुल्हन की तरफ से पचास घराती सहित हजारों लोगों को खुलेआम खाने का इंतजाम किया गया था,इस कार्यक्रम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाने वाले मुमताज अंसारी, मंजूर खान,बाबा बिरयानी,नासिर खान,सलाम भाई संस्था के कई नौजवानों का योगदान रहा। नगरसेवक बहत्तर भाई और शान्ती नगर के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि यह धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक था।

इसमें विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।कार्यक्रम के कुल खर्च का वहन सम्पूर्ण हाफिज जी ग्रूप व यु,के ग्रूप ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *