सुरेश महाराज प्रतापगढ़
मान्धाता – अयोध्या फैजाबाद हाइवे पर मौनी अमावस्या पर महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आज मान्धाता क्षेत्र के लोगों ने सराहनीय कार्य किया,

अयोध्या फैजाबाद हाइवे पर विश्वनाथ गंज में कर्मप्रिय डिजिटल एक्स-रे सेंटर की तरफ से लिटिल सिंह और उनकी टीम ने महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में जलपान की व्यवस्था की भारी संख्या में श्रद्धालुओं को बिस्किट, नमकीन, पानी का वितरण किया, लिटिल सिंह ने कहा कि भारी भीड़ के चलते लोग रास्ते में रुके हैं उनकी यथासंभव सेवा कर इस पुण्य महाकुंभ में सहभागिता करने का मौका मिला है/

इसी तरह से भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मौर्य, डाक्टर राजकुमार मौर्य और प्रधान दिनेश पटेल द्वारा अयोध्या फैजाबाद हाइवे रामफल इनारी पर श्रध्दालुओ के लिए खिचड़ी और बिस्कुट वितरण किया गया, सुबह से ही अयोध्या फैजाबाद हाइवे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मौर्य की टीम पहुंच चुकी थी और श्रध्दालुओ को सेवा दे रही थी श्रध्दालुओ को खिचड़ी और बिस्कुट वितरण करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि महाकुंभ का यह पवित्र अवसर का पुण्य लाभ अर्जित करने का मौका है हम सभी मिलकर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग कर अपने आपको महाकुंभ का हिस्सा बना सकते हैं, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मौर्य ने अपने सहयोगी डाक्टर राजकुमार मौर्य और प्रधान दिनेश पटेल के सहयोग की सराहना की/