दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर मान्धाता में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

देश

सुरेश महाराज प्रतापगढ़
मान्धाता – दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्की पुर उप चुनाव में हुई भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर मान्धाता के भाजपा नेता और कार्यकर्ता ने खुशियां मनाते हुए पटाखे बाजी  की और मिठाई बांटी/

दिल्ली और मिल्की पुर विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में श्री हनुमान मंदिर के सामने भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पटाखें बाजी कर खुशियां मनाई, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाते हुए इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए भारत माता की जय जयकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाए, दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्की पुर उप चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा के विकास की और सनातन संस्कृति की विचारधारा की जीत है,

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जनता के प्रति विश्वास की जीत है/ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि हिंदुत्व, सनातन संस्कृति को मजबूत करने के साथ साथ देश के विकास के लिए भाजपा जनता के बीच उम्मीद और विश्वास पैदा किया है, इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई लाल सोनी,अरुण शुक्ला, भाईलाल सोनी, भाजपा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राम प्रसाद विश्वकर्मा, कमलेश मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष,कार्यालय प्रमुख अशोक पाण्डेय, युवा मोर्चा शिव अग्रहरि, दिवाकर तिवारी, मोहित सोनी, सेक्टर संयोजक राजेश तिवारी, चंद्रभान जी, दिलीप शर्मा, मंडल मंत्री शोभनाथ शर्मा, मंडल महामंत्री नितिन मिश्रा, पंकज शर्मा, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे,दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्की पुर उप चुनाव में धमाकेदार जीत की खबर मिलते ही मंडल महामंत्री नितिन मिश्रा श्री हनुमान मंदिर पर लड्डू चढ़ाया और पूजा अर्चना की/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *