मा, मंत्री कपिल पाटील के जन्मदिन पर किया गया आयोजन

भिवंडी – पूर्व केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री व सांसद कपिल पाटील का जन्मदिवस गत 5 मार्च को हैं लेकिन इस अवसर पर पुरे लोकसभा क्षेत्र मे अलग अलग सामाजिक कार्यक्रम हो रहे हैं जिसे लेकर भिवंडी मे होम मिनिस्टर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहाँ पर हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया और उन्हें उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया!
बता दे की भिवंडी लोकसभा के पूर्व सांसद केंद्रीय पंचायत राज्य राज्य मंत्री कपिल पाटिल के जन्मदिन के मौके पर कपिल पाटील फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित पाटील व भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष तौर पर महिलाओं के लिए होम मिनिस्टर नामक कार्यक्रम का आयोजन पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव महाविद्यालय के प्रांगण मे किया गया था जहा पर शहर की कई प्रसिद्ध राजनीतिक दल सामाजिक संगठन के लोग एक मंच पर इकट्ठा होकर केंद्रीय पंचायत राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी तों वहीं भारी संख्या में महिलाओं का जन सैलाब देखने को मिला विशेष तौर पर स्कूल के विद्यार्थीयों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर खेल मे हिस्सा लिया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओ को ईनाम देकर सम्मानित किया गया!

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद केंद्रीय पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटिल के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष हर्षल पाटिल, यशवंत टावरे, विशाल पठारे,राजू गाजेंगी ,रामकृष्णा पोट्टाबत्तीनी, विठोबा बिल्ला नाईक,सुभाष माने,संजय काबूकर, प्रवीण पाटील, बलबीर वालिया, भाजपा महिलाध्यक्षा सुनिता टावरे सहित भाजपा महिला मोर्चा की सर्व पदाधिकारी उपस्थित थे इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कपिल पाटील फाउंडेशन व भाजपा के पदाधिकारीयों ने अथक प्रयास किया!