( ब्यूरो चीफ अबु तलहा आज़मी)
आजमगढ़ के बिलरियागंज पुलिस थाना क्षेत्र के हरखपुर निवासी महेष राम सिंगार सरोज ने एक शिकायत पत्र देकर बिलारिया गंज पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए लिखा है कि हमारी पत्नी सीमा देवी पुत्री स्वर्गीय बिजयी सरोज निवासी पतीला गौसपुर आजमगढ़ जो एक बच्चे की मां है, वह अपने आशिक के साथ फरार हो गई। महेश ने अपने शिकायत पत्र में ये भी उल्लेख किया है कि लगभग 7 साल पहले हम दोनों की शादी हुई थी। और हम दोनों खुशी खुशी एक साथ रहते थे।
गौरतलब हो कि दोनों के बीच एक संतान भी पैदा हुई, जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है। जिस समय सीमा अपना घर छोड़कर फरार हुई उस समय उसका पति महेश मुंबई में नोकरी कर रहा था। जैसे ही उसे पत्नी को फरार होने की खबर लगी तो उसके पैरों के तले जमीन खिसक गई। वह नोकरी छोड़ कर यूपी के आजमगढ़ अपने घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर और साथ में सारा जेवर पैसा लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो गई है। महेश ने इसकी जानकारी अपने ससुराल वालों को दी तो फरार सीमा की मां ने भी पत्रकारों और पुलिस से बताया है कि उसकी बेटी मायके से भी उसका जेवर और रुपए लेकर फरार हो गई है। बेटी की फरारी के संबंध में सीमा की मां ने आजमगढ़ पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।और वही सीमा के पति ने बिलरियागंज थाने पर पहुंचकर अपनी सास के साथ एक प्रार्थना पत्र देकर बिलरियागंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे से न्याय की गुहार लगाइ है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक सीमा से कोई संपर्क नहीं हो पाया है किंतु उसका पति उसके भाई और उसकी मां काफी परेशान है सीमा के भाई ने आरोप लगाया है कि मेरी बहन का अपहरण किया गया है। प्रशासन अगर ध्यान नहीं दिया तो इस मामले में कुछ भी हो सकता है।सच्चाई क्या है यह तो जब सीमा सामने आएगी पता चलेगा। पुलिस ने छानबीन करना शुरू कर दी है।
