अब्दुल गनी खान
भिवंडी के कामतघर रेलवे स्टेशन रोड स्थित राजाराम मंदिर के सामने एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन धर्मराजा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी के नेतृत्व में किया गया।

इस होली मिलन समारोह में भोजपुरी लोकगीतकार मोहन राठौर,छोटका खेसारी लाल, ममता रावत सहित आर्केस्ट्रा ग्रुप और अन्य सिंगरों ने अपनी गायकी और नृत्य से उपस्थित जनता का मन मोह लिया! साथ ही गीतकार मोहन राठौर ने जनता के बिच जाकर नृत्य किया जिसे देखते हुए आये हुए मान्यवर भी झूम उठे!

वहीं इस होली मिलन समारोह में विधायक महेश चौघुले, भाजपा भिवंडी शहर अध्यक्ष हर्षल पाटिल, पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी,हनुमान चौधरी,नितेश एंकर,विशाल पाठारे,मयूर चौधरी, महेश जगताप, एडवोकेट व्यंकटेश चिटकन,कल्पेश ठाकुर,विराज पवार,प्रेम तिवारी,मंगेश यादव, प्रवीण मिश्रा, बालमुकुंद शुक्ला,अनिल केसरवानी,दिपक झा,ओमकार पांडे सहित कई मान्यवर उपस्थित थे सभी का स्वागत सम्मान निलेश चौधरी और धर्मराजा ग्रुप के पदाधिकारियो ने गमछा पहनाकर किया किया!