सुरेश महाराज (रिपब्लिक रिपोर्ट हिन्दी उत्तर प्रदेश)
प्रतापगढ़ – भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय टेऊंगा प्रतापगढ़ पर आशीष श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ के पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

श्री आशीष श्रीवास्तव के सत्यनिष्ठ कार्य दायित्व एवं कुशल नेतृत्व के चलते संगठन पर्व 2024 – 2025 के तहत एक बार फिर से शीर्ष जनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ की कमान आशीष श्रीवास्तव सौंपते हुए भरोसा जताया है।

मंच के माध्यम से भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने आशीष श्रीवास्तव को माल्यार्पण अंग वस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित करते हुए सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ,भाजपा जिला महामंत्री में राजेश सिंह ,पवन गौतम को भी सम्मानित किए।

कार्यक्रम के सहभागिता में रहे भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ,पंकज मिश्रा ,विनोद मिश्रा ,मुरलीधर उपाध्याय ,जिला महामंत्री पवन वर्मा ,जिलामंत्री सुनील मौर्य ,धर्मेंद्र मिश्रा जी,उत्तम सिंह , कार्यालय प्रभारी अशोक पाण्डेय ,कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ,जिला कार्यसमिति सदस्य राम हित तिवारी ,सुभाष चंद्र पाण्डेय ,समर बहादुर विश्वकर्मा , राजेंद्र शर्मा , पंकज शर्मा ,दुर्गा प्रसाद तिवारी ,नगर अध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह सहित भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यम से आशीष श्रीवास्तव को पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर माल्यार्पण से सम्मानित किया/

कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा किसान जिला महामंत्री अतुल शुक्ला ने किए। उक्त जानकारी राजेश त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा दी गई/