ईद-उल-फितर का त्योहार कल यानी 31 मार्च को देश भर में मनाया जाएगा
30 मार्च को ईद का चांद नजर आया,
ईद कां चांद
रविवार (30 मार्च) को ईद का चांद देखा गया। इसके बाद सभी मुस्लिम कमेटीयों तस्दीक कर के ऐलान किया कि सोमवार (31 मार्च) को पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि 30 मार्च को ईद कां चांद नजर आया है। ऐसे में 31 मार्च को पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह पौने सात बजे नमाज पढ़ी जाएगी। वहीं, लखनऊ में सुबह दस बजे ईदगाह पर नमाज पढ़ी जाएगी।ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। रोजेदारों ने इफ्तार के बाद चांद का दीदार किया और फिर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। जैसे ही चांद नजर आया, खुशी का माहौल बन गया। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देने लगे।
ईद का चांद नजर आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग मिठाइयां और नए कपड़ों की खरीदारी में जुट गए हैं। बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं घरों में सेवइयों और पकवानों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बाजारों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

भिवंडी के समाज सेवकों जनता को दी ईद-उल-फितर की बधाई



