अब्दुल गनी खान
भिवंडी – महाराष्ट्र में प्रतिबंधित सुपारी पान मसाला माफियाओं द्वारा विक्री जोर शोर से चल रही है,कोण गांव पुलिस ने आज दो गुटखा माफिया को जाल बिछाकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और कैंसर को दावत देने वाला लाखों का गुटखा भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोनगांव पुलिस के साथ मिलकर ठाणे में तस्करी कर लाए जा रहे लाखों रुपये मूल्य के गुटखे को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मालूम हो कि कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों को न्योता देने वाला गुटखा राज्य में प्रतिबंधित है और कई जगहों पर इसकी बिक्री हो रही है। इस तरह पुलिस ने बिहार राज्य से सीधे ठाणे जिले में प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने गुटखा तस्करी के आरोप में कार चालक रिशु सत्यनारायण सोनी (29) और गणेश कुमार शाह (29, को गिरफ्तार किया है, दोनों बिहार के निवासी हैं।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों ने बताया कि पुलिस ने कल्याण-भिवंडी मार्ग पर जाल बिछाकर कार में गुटखा की तस्करी कर रहे दो माफिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह संयुक्त अभियान कोनगांव पुलिस ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मदद से चलाया।
ठाणे जिले सहित महाराष्ट्र राज्य में प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद भी भिवंडी, कल्याण और ठाणे में गुटखा खुलेआम उपलब्ध होता देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कोनगांव पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सपकाले को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवंडी कल्याण रोड पर गोवे नाका के पास एक कार में प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी की जा रही है।
पुलिस उपनिरीक्षक सपकाले के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मदद से 30 मार्च को सुबह करीब 7:15 बजे कल्याण-भिवंडी रोड पर गोवे नाका के पास काका ढाबा के सामने जाल बिछाया। उस समय, संदिग्ध कार पुलिस टीम की ओर आती दिखाई दी। वहीं, पुलिस ने हस्तक्षेप कर कार चालक रिशु को हिरासत में ले लिया। कार में रखे सामान के बारे में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि यह प्रतिबंधित गुटखा है।
लाखों रुपये मूल्य के जब्त माल को कोनगांव पुलिस थाने लाया गया और खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी रामलिंग सिदराम बोडके ने दो अधिकारियों की उपस्थिति में जब्त कार का निरीक्षण किया। इसमें प्रतिबंधित कंपनी के पान मसाला के कुल 2420 पैकेट पाए गए। इसके अलावा, 1100 पैकेट तंबाकू, एक कंपनी के 450 पैकेट पान मसाला और जर्दा तथा प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 6,20,160 रुपये है।पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है – प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी के संबंध में रिशु और गणेशकुमार के खिलाफ कोनगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर कोनगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नेताराम मस्के के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक (अपराध) सुशील सकपाल, मधुकर घोडासरे, नरेंद्र पाटिल, रमाकांत सालुंखे, हेमंत खडसरे, जाधव तथा संयुक्त आयुक्त (कोंकण विभाग) कार्यालय से खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामलिंग सिदराम बोडके द्वारा की गई। पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सपकाले इस अपराध की आगे की जांच कर रहे हैं।