जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से नन्हे बच्चों की साइकिल स्पर्धा का आयोजन।

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी:जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से नन्हे बच्चों की साइकिल स्पर्धा का आयोजन ६ अप्रेल २०२५ को आर एस एस ग्राउंड, एन ई एस हाइस्कूल, ब्राह्मण आली, भिवंडी पर किया गया।
साइकिल स्पर्धा के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए एनजीओ के अध्यक्ष खिलना शाह ने कहा कि आज मोबाईल के दौर में नन्हे बच्चों में मैदानी खेल कूद में दिलचस्पी और शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़नी चाहिए इस हेतू साइकिल स्पर्धा का आयोजन किया गया था।
जिसमें ३ से ५ साल के तकरीबन १२० नन्हे बच्चों ने इस “दो पहिया और तीन पहिया साइकिल स्पर्धा” में बड़े जोश के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से उपस्थित सभी स्पर्धको को टी शर्ट, बिस्किट और फ्रूटी का वितरण किया गया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली की ओर से विजेताओं को मेडल और सभी स्पर्धकों को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया।
उक्त अवसर पर श्रीमती स्नेहा कुलकर्णी (मुख्याध्यापिका, दांडेकर स्कूल) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में मितेश गोसरानी (प्राचार्य, ओसवाल डिग्री कॉलेज), गगन जैन, जीवराज नगरिया, यशवंती बिल्लावा, कुरैश मांडवीवाला, विनय पुजारी, दीपक डोडी, कल्पेश शाह, अली मेमन उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में खिलना शाह (अध्यक्षा, जायंट्स ग्रुप ऑफ भिवंडी सहेली), प्रियंका शर्मा (डी ए), रामानी पुजारी (प्रोजेक्ट चेयरपर्सन), पूनम केणी (पूर्व अध्यक्षा), सोनाली चैटर्जी (उपाध्यक्ष), रेणु जैन (उपाध्यक्ष), एडवोकेट अनिता भक्तवानी, आशा पुजारी, फरीदा खान, खदीजा, अम्बर आदी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *