अब्दुल गनी खान (9322741971)
शहापुर : हाथ में मशाल लेकर किसानों के हित में प्रहार जनशक्ति पार्टी मैदान में उतर गई है, पार्टी के लोगों ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने किसानों से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद उन्हें संपूर्ण कर्जमाफी दी जाएगी। लेकिन सत्ता में आते ही सरकार अपने वादों से फिसल गयी है। किसानों के साथ हुए विश्वासघात के विरोध में प्रहार जनशक्ती पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष बच्चू कडू के आदेशानुसार राज्य के सभी विधायकों के निवास स्थानों के बाहर मशाल आंदोलन किया जा रहा है। इसी के तहत शहापुर में भी विधायक दौलत दरोडा के निवास परिसर में प्रहार पार्टी की ओर से मशाल आंदोलन किया गया। यह आंदोलन प्रहार तालुका अध्यक्ष वसंत पानसरे के नेतृत्व में हुआ।

आंदोलन के दौरान पार्टी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रात के समय मशालें लेकर आंदोलनकारियों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। “किसानों से किया वादा निभाओ”, “संपूर्ण कर्जमाफी लागू करो”, “सरकार जागो” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा। आंदोलनकारियों का कहना था कि जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान शहापुर पुलिस निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा भारी बंदोबस्त किया गया था। आंदोलन शांतिपूर्ण और अनुशासित रूप से संपन्न हुआ। प्रहार जनशक्ती पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि अगर सरकार ने जल्द ही किसानों की समस्याओं की हल नहीं की तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। यह मशाल आंदोलन केवल शुरुआत है, और आगे यह लढाई और व्यापक रूप लेगी, ऐसा इशारा भी वसंत पानसरे ने किया।