अब्दुल गनी खान
भिवंडी: शहर के खदान रोड स्थित हनुमान टेकड़ी इलाके में एक युवक द्वारा महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। यह घटना 12 अप्रैल 2025 की शाम करीब 5:30 बजे घटी। पीड़ित महिला के पति दुर्गेश यादव (उम्र 25 वर्ष, व्यवसाय – सिक्योरिटी गार्ड) ने शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, दुर्गेश की पत्नी अकलिमा फोन पर बात कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला लखन (पूरा नाम अज्ञात) नशे की हालत में वहां आया और अकलिमा के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब अकलिमा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला पकड़कर जोर से जमीन पर पटक दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस हमले में महिला की टांग की हड्डी टूट गई। इस दौरान लखन की पत्नी मनिषा ने भी हाथ से चांटा मारते हुए हमला किया।
शहर पुलिस ने लखन और मनिषा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 117(2), 115(2), 352, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक चैताली जाधव कर रही हैं।