अब्दुल गनी खान
ठाणे- सेक्स रैकेट चलाने वाला फरार आरोपी को ठाणे शहर AHTC की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ठाणे AHTC टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याण शहर के बाजारपेठ पोलीस स्टेशन के CR Number 234/2025 BNS 143 (1),(3),3(5) फरार आरोपी विनोद मौर्या आंबीवली गांव, पंडित चाल, हनुमान मंदिर के पास में आने वाला है,
ठाणे शहर की AHTC की टीम अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जाल बिछाकर आंबिवली गांव, पंडित चाल, हनुमान मंदिर के पास नजर गड़ाए देख रहे थे तभी फरार आरोपी विनोद फुन्नन मौर्या दिखाई दिया और उसे चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार लिया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी विनोद मौर्या को आगे की जांच के लिए बाजारपेठ पोलीस स्टेशन को सौंप दिया गया।
इस तरह यह कारवाई ठाणे शहर आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन में ठाणे शहर AHTC की PSI स्नेहल शिंदे मैडम, महिला ASI श्रद्धा कदम मैडम ,HC के. बि. पाटील, PC उदय घाडगे और AHTC ठाणे शहर की टीम ने संयुक्त रूप से की गई थी,इस कार्रवाई से जनता पुलिस की सराहना कर रही रही है।