अब्दुल गनी खान
भिवंडी के धामणकर नाका क्षेत्र स्थित इंदु कंपाउंड में रहने वाली 21 वर्षीय विवाहिता जैनब वसीउल्लाह शेख ने अपने पति वसीउल्लाह शेख समेत ससुराल वालों के खिलाफ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।
जैनब का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था और ताने मारता था। साथ ही ससुर करीमुल्लाह शेख, सास शगुप्ता और ननद फातिमा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। तानों में “तू मोटी है”, “खाना बनाना नहीं आता” जैसे अपमानजनक शब्द शामिल थे।
भोईवाडा पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र म्हात्रे द्वारा की जा रही है।
