भिवंडी शहर के स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में २३ मई २०२५ दिन शुक्रवार को H S C और S S C छात्रों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ |

इस समारोह के प्रमुख अतिथी मा . दीन मोहम्मद खान, श्री. मारुती देशमुख , संस्था सचिव रामनाथ जे गुप्ता, संस्था अध्यक्ष श्री. निशांत आर. गुप्ता श्री. मौर्या सर उपस्थित थे|संस्था उपाध्यक्ष श्री. निशांत गुप्ता सर ने अतिथी गण का स्वागत किया| एच एस सी बोर्ड परीक्षा सायन्स में प्रथम क्रमांक प्राप्त नारवेल आयेशा दुसरे क्रमांक शेख रेहान शेर अली तिसरे स्थान पर अंसारी आरिबा को दीन मोहम्मद खान ने उपहार देके सम्मानित किया |

कॉमर्स के मेघवाल तनू , खान युसुफ ताहीर , तिसरे स्थान पर शेख अरशा जरीन को श्री. मारुती देशमुख ने सम्मानित किया | एस एस सी बोर्ड परीक्षा में प्रथम क्रमांक पर शेख झिनत जाबेद , दुसरे क्रमांक पर शेख जोया निसार, तिसरे स्थान पर गणात्रा स्मिथ को संस्था सचिव श्री.रामनाथ गुप्ता और निशांत आर गुप्ता ने उपहार देकर सम्मानित किया| |
इस शानदार सफलता पर निशांत एज्युकेशनल अँन्ड वेल्फेअर सोसायटी के सभी पदाधिकारी सदस्य गण, संस्था अध्यक्ष श्री नारायण भोईर, संस्था सचिव श्री . रामनाथ जे गुप्ता, संस्था उपाध्यक्ष श्री. निशांत आर गुप्ता तथा प्रधानाचार्य एल यु पाल इन मान्यवरोने सफल छात्रों को और शिक्षकोको बधाई दी |