भाजपा नेता का महिला के साथ शर्मनाक हरकत, विडियो वायरल,

देश

मध्यप्रदेश – मंदसौर जिले के भारतीय जनता पार्टी नेता मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के वायरल हुआ था। जिसमें मनोहर लाल आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आए थे। बीजेपी नेता बीच सड़क पर महिला के साथ अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई दिए थे।

पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो यह वीडियो भानपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे का  पाया गया। भानपुरा टीआई आर सी दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक वीडियो वायरल होना संज्ञान में आया, जिसके बाद वीडियो की जांच की गई। वीडियो 13 मई की रात भानपुरा थाना क्षेत्र का था। वीडियो में कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 4782 में से एक महिला और मनोहर लाल धाकड़ आपत्तिजनक स्थिति में उतरते दिखाई दे रहे है। इसके आगे बीच सड़क पर अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई दिए। भाजपा नेता के इस गंदगी हरकत जहां देश शर्मशार हुआ है वहीं बेजेपी की करनी और कथनी में अंतर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *