अब्दुल गनी खान
कल्याण: महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर आज नगर निगम द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त संजय जाधव ने नगर निगम मुख्यालय में महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता अशोक घोडे, सुरक्षा अधिकारी भरत बुले, सहायक सुरक्षा अधिकारी सुरेश पवार, सामाजिक विकास अधिकारी प्रशांत गावणकर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद दौंड और सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुमित बोयत के साथ ही नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।