अब्दुल गनी खान
भिवंडी: भिवंडी शहर में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से नही चल रही है। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही का खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ता है। वंजरपट्टी नाके से लेकर कल्याण नाका तथा कल्याण रोड जैसे शहर के मुख्य मार्गों पर अवैध रूप से वाहन खड़े रहना और चालक अपनी मर्जी से वाहनों को निकालते हैं, जिस के कारण वंजरपट्टी नाका पर तथा कल्याण रोड मुरलीधर मंदिर,स्टी स्टैंड पश्र ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो जाता है।

इस दौरान वाहन चालकों में आपसी विवाद भी हो जाते हैं। कई बार उक्त नाका पर पुलिस कर्मी भी नहीं होते हैं। इस वजह से घंटों यहां ट्रैफिक जाम रहती है। यहां ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण बारादरी होटल के सामने दिन भर खड़ी गाडियां और बीच नाके पर बाईक पार्किंग है, ट्रैफिक जाम होने से कई व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित होता है।
बता दें कि शहर की यातायात जाम व्यवस्था से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए शिवसेना यूबीटी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे के आदेशानुसार भिवंडी लोकसभा संपर्क प्रमुख साईनाथ तारे के निर्देशानुसार भिवंडी जिला प्रमुख मनोज गगे के नेतृत्व में गुरुवार दिनांक 29/5/2025 को यातायात शाखा के भिवंडी प्रमुख सुधाकर खोत से मुलाकात की और लिखित ज्ञापन दिया गया।

भिवंडी यातायात की समस्याएं उनके सामने रखीं। चर्चा में महानगर प्रमुख अरुण पाटिल, जिला संघटिका वैशालीताई मेस्त्री, जिला सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी माझी, शहर प्रमुख मोहन दादा, वल्लाल, ट्रैफिक सेना के राम लहरे, पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर, शांताराम गायकवाड, मनीष गिरी, नईम अंसारी, रमेश नाइक, अरुण इरेया ने भाग लिया. भिवंडी शहर में जगह-जगह ट्रैफिक जाम से नागरिक परेशान हैं। छात्र एवं श्रमिक समय पर अपने स्थान पर नहीं पहुंच पाते। वंजारपटी नाका से कल्याण नाका तक और कल्याण नाका से पाइपलाइन तक फेरीवाले और चार पहिया वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे काफी ट्रैफिक जाम होता है। इसके अलावा, कसारली से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक चार पहिया वाहन पार्क करने से भी काफी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती है। बुजुर्ग नागरिक तो चल भी नहीं सकते। यद्यपि भिवंडी में यातायात की समस्या बहुत गंभीर है, वहां पर यातायात कर्मचारियों को तैनात करना चाहिए और चार पहिया वाहनों को रोकना चाहिए तथा बिना अनुमति के वाहन पार्क करने वाले फेरीवालों और ठेलेवालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। नगर निगम ने उन वाहनों को अपना संरक्षण दे दिया है। पुलिस कर्मियों या अधिकारियों को कसारली छत्रपति शिवाजी महाराज वंजारपट्टी नाका, एसटी बस स्टेशन, अंजूर फाटा पार नाका, बाजार, तीन बत्ती पर हमेशा रखा जाना चाहिए। यदि सड़क के किनारे चार पहिया वाहन खड़े हों तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। यातायात विभाग को इस दृष्टिकोण से काम करना चाहिए कि सभी जगह यातायात व्यवस्थित हो जाए और आईजीएम अस्पताल के पास सभी अनाधिकृत वाहनों को तुरंत हटाया जाना चाहिए। कोंडवाड़ा में एक अग्निशमन विभाग है, जहां कई चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। वाहनों को हटाने के लिए दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। यातायात शाखा के प्रमुख सुधाकर खोत ने इन सभी मामलों पर सकारात्मक रुख अपनाया है और आश्वासन दिया है कि विभाग दिए गए बयान के अनुसार काम करेगा। इस मौके पर भारी संख्या में शिव सैनिक मौजूद थे।