अब्दुल गनी खान
भिवंडी:- शुक्रवार दि.30 मे 2025 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भा. क. पा. ) का ठाणे जिल्हा अधिवेशन आर्य मंडप, ग्लोरी स्कूल के सामने नवी बस्ती, भिवंडी जिल्हा ठाणे मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जहां सैकड़ो पदाधिकारि उपस्थित थे।

उक्त अधिवेशन मे भा. क. पा. के महाराष्ट्र राज्य सह सचिव कॉ. राजू देसले, कॉ. तलहा शेख, कॉ. मधुकर पाटील, कॉ. विजय कांबळे ने मुख्य अतिथी के रूप मे मार्गदर्शन कर पार्टी की सदस्यता बढ़ाकर पार्टी को और मजबूत करने की अपील की!साथ ही इस अधिवेशन मे आज की राजनीतिक स्थिती और सरकार द्वारा जनविरोधी नितियो के ऊपर चर्चा कर शहर की समस्याओ पर जनआंदोलन करने जैसे निर्णय ले कर नई कमिटी का गठन किया गया!

जिसमें जिल्हा सचिव कॉ. आत्माराम विशे जिल्हा सह सचिव कॉ. इकबाल हुसैन खान, कॉ. अनिता साबळे सहित 25 सदस्यो का समावेश है तों वहीं पर उपस्थित पदाधिकारीयों के प्रश्नों का जवाब भी वरिष्ठ पदाधिकारियो ने दिया और नव नियुक्त पदाधिकारियो से अपील कीया की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को स्थानिक स्वराज्य संस्था के चुनाव में अहम भूमिका निभानी होगी जिसकी तैयारी जल्द ही शुरू करनी होंगी साथ ही केंद्र में चल रहे राजनीती पर विशेष जोर डाला गया,